Plastered - मदहोश
Plastered मदहोश
लाबी के कोने में पड़े काफी पॉट में हर दो घंटे बाद काफी लाने जाना और उससे बात करना उसे बहुत अच्छा लगता ! अमेरिकन का उपहास उडाता हुआ वह अक्सर कहता कि गोरा रंग इनके बध्दे नैन नक्श छुपा जाता हैं! पता नहीं लोग गोरी लडकियों पर क्यों मरते हैं, असली सुंदरता तो सावले रंग में हैं, पर उससे मिलने के बाद वह रंग और सुन्दरता पर अपनी प्रतिकिर्या देने से बचता और चुप्पी साध जाता! एक प्रोजेक्ट पर काम करने वह बंगलौर से यहाँ आया हैं और दो संस्कृति के टकराव में उलझ कर मानसिक शांति खो चुका हैं.
हालाकि भारत में वह खुद को पश्च्मि संस्कृति और आधुनिक सभ्यता का अग्रणी समझता था! उसने महसूस किया कि यहाँ की अच्छी बातें भारत की अपनायी हुई संस्कृति से गायब थी! यथार्त और ऒडे हुऐ यथार्त का बखूबी अंतर समझ कर वह सिटपिटा गया! इसी अंतद्वंद्व में उलझा हुआ वह उसे मिला था! पहली बार उससे हाथ मिलते हुऐ उसकी आंखे चुंधिया गयी थी! एक एक अंग, नक्श तराशा हुआ! सुनहरे बाल, भूरी आंखे! उससे आ रही कलियों के इत्र की तीखी खुशबू उसे मदहोश कर गयी थी, जब मधुर स्वर में उसने कहा, "आई ऍम जूली" उसे लगा बचपन में सुनी परीकथाओ में से निकल कर सामने आ खड़ी हो! वह उसी मंजिल पर ग्राहक सहायार्थ विभाग में रात की शिफ्ट में काम करती थी, जहा वह एक प्रोजेक्ट को देखने भारत से यहाँ आया था! ज्यो ही वह लाबी में काफी लेने जाता, वह सफेद कपड़ो में सजी जूली उससे पहले ही वह वहा खड़ी होती! रात की चुप्पी की गोद, जूली का साथ उसे कल्पना लोक में झूला झूलता सा लगता! वे दोनों वही सोफे पर बैठ कर काफी की चुसकिया लेते! वह बोलता, जूली उसे बस सुनती और मुस्कराती रहती! वह ऐसी ही पत्नी तो चाहता था, जो उसके हर दुःख दर्द को सुने, समझे और मुस्करा कर उसे उर्जा दे! परिकल्पनाओ से निकल कर उसने पूछ ही लिया कि वह हर समय सफेद कपड़े क्यों पहनती हैं? जूली कुछ नहीं बोली थी, बस आँखों के समंदर में एक लहर उठी थी और वह उसकी आँखों में देर तक देख नहीं पाया! उस लहर ने उसका मन भिगो दिया! वह उससे कहना चाहता था की सफेद कैनवस को वह रंगों से भर देगा, पर जूली की ख़ामोशी कब्रिस्तान के सन्नाटे से उनके मध्य पसर गयी और उस सन्नाटे को तोड़ने की वह हिम्मत नहीं जुटा पाया!

जूली उसके भीतर चल रहे संस्कृतियों के टकराव से पैदा हुऐ अंतद्वर्द्व पर छा गयी! अब वह उसी के बारे में सोचता रहता! जूली के जीवन में कोई दुर्घटना हुई है वह समझ गया था! वह उसे कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी! वह कंपनी में नया था, अपने सहकर्मियों से जूली के बारे में पुछने से कतराता था! कंपनी में अफवाहे जंगल में आग की तरह से फैलती हैं.
कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा! जूली उसके लिया रहस्मय पहेली बनती जा रही थी! वह उसके साथ रात्रि भोज पर जाती! मुस्कराते हुआ बहुत से विषयो पर बातचीत करती, पर अपने बारे में उसके हर प्रशन को टाल जाती! वह उसके मोहपाश में बंधा उसकी भूरी आँखों में झांकता कुछ भी ढूंड नहीं पाता सिवाय शून्य और मौन की ठंडी धुंध के! उसके बारे में जानने की तीव्र जिज्ञासा उसे बैचैन कर गयी! उसे लगने लगा की वह अवसाद में जा रहा हैं! जिसे वह बेइन्तहा चाहता हैं वह उसे समुन्द्र के दुसरे छोर पर खड़ी नजर आती और उसकी किश्ती भंवर में उलझ कर डूबती महसूस होती! कंपनी की डायरेक्टरी में काम की जानकारी के अतिरिक्त व्यक्तिगत जानकारी निजता के अंतर्गत सुरक्षित थी! गूगल सर्च में भी वह उसके बारे में वही जान पाया, जो कंपनी डायरेक्टरी में था! उसके भीतर जूली को लेकर हर समय हलचल मची रहती! शायद यही प्यार हैं ! अगर यही प्यार है, तो उसका मन इतना अस्थिर क्यों हैं?
वह उस लड़की को इतना क्यों चाहता हैं, जो उससे दूरी बनाये हुऐ हैं! कभी सोचता कही वह उसे सिर्फ दोस्त तो नहीं समझती! पर जूली की शारीरिक भाषा उसे कुछ और कहती! जूली का आकर्षण उसे तड़पाता ! पहली बार उसे महसूस हुआ की प्रेम अभिवयक्ति चाहता हैं ! उसे अभिव्यक्त न कर पाना कितना पीड़ादायक हैं! उस पीड़ा की कसक रह-रह कर उठती!
समय ने उसके दर्द को पहचान लिया और उसे मौका दिया! उस दिन जूली का काम जल्दी खत्म हो गया और उसने घर छोड़ने का आग्रह किया! वह सहर्ष तैयार हो गया! अकेले में अपनी मन की बात कहने, उसके बारे में और जानने की उत्सुकता वह अपनी मुस्कराहट में छुपा गया!
बाहर हलकी-हलकी बूंदाबांदी हो रही थी! लगातार हो रही बारिश ने चारो और उदासी का कोहरा जमा दिया था! वातावरण में घुटन थी!
"मेरा घर आपके रास्ते में हैं " जूली के कहने पर उसने कार हाईवे पर मोड़ ली! लता की स्वर लहर उभरी, आपकी नजरो ने समझा प्यार के काबिल मुझे .... उसने कार का सीडी प्लेयर बंद करने के लिए हाथ बढ़ाया ! जूली ने रोक दिया, "यह लता मंगेशकर हैं ! मुझे इनके गाने बहुत अच्छे लगते हैं !"
वह उसके मुह से हिंदी सुन कर हैरान हो गया!
"हैरान मत हो, भारतीय कल्चर समझने के लिए ही मैंने हिंदी सीखी" यह सुन कर वह भीतर ही भीतर विभोर उठा और उसके माँ - बाबूजी के ख़ुशी से प्रफुल्लित चेहरे उसकी आँखों के सामने घुमने लगे !
"मैं तुम्हे परिवार से मिलवाना चाहता हूँ!"
"सुमित सक्सेना कल की मत सोचो, इस पल को एन्जॉय करो ! मैंने पलो में
जीवन की धारा उलटी बहती देखी हैं ! क्या से क्या हो जाता हैं? समय ने मेरे साथ कई खेल खेले हैं ! अब मैं समय के साथ खेल रही हू!"
"तुम क्या कह रही हो, मैं कुछ समझा नहीं!"
जूली के चहरे पर विकृत सी मुस्कराहट आयी! सुमित की आंखे विंडशील्ड से बाहर सड़क पर टपकती वर्षा की बूंदों को देख रही थी और कार की हेड लाइट में अँधेरी सड़क पर रास्ता तलाश रही थी ! वह उसकी विकृत मुस्कराहट देख नहीं पाया !
वह भारतीय था," सुमित स्टीयरिंग व्हील को संभाले, सड़क पर आंखे टिकाए बोला !
"हाँ, सांवला, लम्बा, ऊँचा तुम्हारी तरह!"
"धोखा दे गया?"
जूली सर झुकाये खामोश रही! लगातार बारिश ने सड़क पर फिसलन पैदा कर दी थी! दो-तीन बार कार फिसली! सुमित ने कार संभाल ली ! वह अपने घर की तरफ जाने वाले मोड़ वाली सड़क पर आ गया!
"हां यही, बायीं तरफ चर्च के सामने रोक दो, मैं यही पर रहती हूँ और यहाँ के पादरी की बेटी हूँ !"
"यहाँ से तो मैं रोज निकलता हूँ " सुमित ने कहा!
"मुझे मालूम हैं" उसने लापरवाही से कहा और सुमित को कार से बाहर निकलने का इशारा किया !
रिमझिम बारिश जूली को भिगो रही थी और वह भीगने लगा, तो जूली ने उसे कस कर आलिंगनबद्व किया और उसके चहरे पर ताबड़तोड़ चुंबन दाग दिए! फिर वह उसे बिना देखे चर्च की तरफ चली गयी! सुमित जूली के इस आस्मिक व्यवहार से स्वयं को संभालता कार में आ बैठा! संवेगों से भीगा और इत्र की खुशबु से लिपटा उसका बदन सरूर में आ गया ! अपने घर की तरफ जानेवाले मोड़ की और बड़ते हुऐ उसे चक्कर आने लगे! इससे पहले कि वह कार सड़क किनारे की और ले जाता, जोर का एक झटका उसे लगा और उसकी आंखे हस्पताल के कमरे में खुली!

"सुमित तुम बहुत खशकिस्मत हो, जो इस भयंकर दुर्घटना से बच गए" डॉक्टर शाह ने बड़े प्यार से कहा ! "चार भारतीय नोजवानो की मौते में इसी सड़क की मोड़ पर देख चूका हू, जहा तुम्हारा एक्सीडेंट हुआ! इसलिए इसे खतरनाक मोड़ कहते हैं!"
उसकी आँखों के सामने वह एग्जिट मोड़ घूम गया, जिस पर फूलों के गुच्छे पड़े होते हैं! पहली बार उन गुच्छो को देख कर उसने अपने एक सहयोगी कमल से पुछा था कि इस देश में सड़को के कोनो या किनारों पर फूलों के गुच्छे क्यों पड़े होते हैं ? कमल ने उसे बताया था कि जब यहाँ कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मारा जाता हैं, तो उसके घरवाले प्राथर्ना कर के फूल वह रख जाते हैं!
"सुमित, कई लॊग यहाँ आर्टिफीसियल फूल वह जमीन में गाड़ जाते हैं! दूर से वे ताजे नजर आते हैं और लम्बे समय तक उस स्थान पर लगे रहते हैं, जहा परिवार के किसी प्रिय ने दम तोड़ा होता है ! त्योहारों के दिनों में कई बार इन्ही फूलो के साथ मोमबतिया जलती भी तुम देखोगे! यह यहाँ के परिवारों का अपने प्रियजन का सड़क दुर्घटना में मारे जाने पर श्रद्वांजली देने का तरीका होता हैं " कमल ने बारे विस्तार से उसे समझाया था!
तभी पुलिसवाले ने जूली की तस्वीर दिखाते हुऐ पुछा," इस लड़की को पहचानते हैं! आठ साल पहले इसकी शादी मनोज देशमुख नाम के लड़के से उसी चर्च में होने वाली थी, जिसके एग्जिट पर आपकी कार पेड़ पर टकरायी थी! शायद आप पहले से ही ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए आप बच गए ! शादी वाले दिन मंडप में मनोज ने जूली से शादी करने से इंकार कर दिया! उसके कुछ दिनों बाद पहली मौत मनोज की हुई और उसके बाद चार लम्बे, सांवले, भारतीय लड़के उसी एग्जिट पर दुर्घटना के शिकार हुऐ !"
डर की सिरहन उसके शरीर में दौड़ गयी! उसे खुद की आवाज कूँऐ से आती महसूस हुई, " वह वहा के पादरी की बेटी हैं"
"झूठ कहा उसने! वहा के पादरी की कोई बेटी नहीं, " पुलिसवाले ने तपाक से कहा, "जो लड़के कार दुर्घटना में मारे गए, सिवाए उनकी टूटी कारो के पूर्जे के हमें कोई और सबूत नहीं मिला! खून और आटोप्सी की रिपोर्ट में भी कुछ नहीं निकला की शक की सुई जूली की तरफ जाती हैं! मिस्टर सुमित, यह कोई संयोग नहीं की जूली के हर बॉयफ्रेंड की मौत एक ही तरह से, एक ही स्थान पर हो"
पोलिसेवाले ने पुछा "आपको कैसे पता कि हर एक मरनेवाले की गर्ल फ्रेंड जूली थी"
"मिस्टर सेक्स्सेना, सबके फ़ोन में जूली कि तस्वीर मिली! यहाँ तक कि आपके फ़ोन में भी"
उसे पुलिसवाला उसकी तरफ देखते हुऐ गंभीर स्वर में बोला, "वह अपने अपमान का प्रतिशोध सांवले, लम्बे भारतीयों से ले रही हैं! आप बच गए हैं, तो जरा खुल कर एक्सीडेंट से पहले की सब बातें विस्तार से बताये, ताकि हम जूली के खिलाफ कोई सूत्र मिल सके!“
पुलिसवाले की आवाज कही से आती प्रतीत होने लगी.....और अपने बदन से उसे इत्र की तीखी खुशबु सी आने लगी .....

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें