पैसों को डबल ट्रिपल करने का बेहतरीन फॉर्मूला,

कुछ ही साल में बन जाएंगे करोड़पति

कुछ ही साल में बन जाएंगे करोड़पति
रिटायरमेंट या दूसरे फाइनेंशियल टारगेट के लिए आप जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, लक्ष्य के
करीब आने तक आप उतने ही धनवान होंगे.
कैसे 7 साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से नियम बता रहे हैं जिसकेजरिए आप जान सकते हैं कि आपका निवेश कितने साल में दोगुना-तीन गुना या फिर चार गुना बढ़ सकता है.
मदद करेगा चक्रवृद्धि
आपको सिर्फ अपनी बचत की निरंतरता बनाए रखनी है और बाकी का काम चक्रवृद्धि समय के साथ करता रहेगा. चक्रवृद्धि का प्रभाव दीर्घावधि में देखते ही बनता है और यह लंबी अवधि में आपको धनवान बनाने में भरपूर मदद करता है.

मान लीजिए आप 100 रुपए कहीं जमा करते हैं और उस पर सालाना 10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. एक साल बाद आपके पास 110 रुपए होंगे. अगले वर्ष चक्रवृद्धि के कारण आपको 110 रुपए पर 10 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और आपके पैसे बढ़ कर 121 रुपए हो जाएंगे. फिर अगले वर्ष 121 रुपए पर 10 प्रतिशत ब्याज प्राप्त होगा और यह सिलसिला साल दर साल चलता रहेगा. समय के साथ आपके पैसों में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
दोगुने कब होंगे पैसे?
आपकी बचत के पैसे दोगुने कब होंगे इसकी गणना का एक आम नियम काफी प्रचलित है. ये नियम रूल 72 है. फाइनेंस में इसका खूब इस्तेमाल होता है. रूल 72 के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपके निवेश के पैसे कितने समय में दोगुने हो जाएंगे. आइए इसका फॉर्मूला जानते हैं.

ऐसे समझें...
अगर आप 100 रुपए का निवेश करते हैं जिस पर सालाना 10 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है तो रूल 72 के अनुसार इस निवेश को दोगुना होने में 72/10=7.2 साल लगेंगे.

गर आप इससे बड़ी राशि, मान लीजिए एक लाख रुपए का निवेश करते हैं तो लगभग सात साल में वह दो लाख रुपए हो जाएंगे. इसके लिए निवेश की निरंतरता और वर्तमान फंड में बढ़ोतरी करना न भूलें, यह आपको कहीं अधिक लाभ देगा.
निवेश की जल्द शुरुआत के लाभ
अगर आप अपनी रिटायरमेंट के लिए करोड़ों रुपए की बचत करना चाहते हैं तो शुरुआत जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी कीजिए. अगर आप 25 साल की उम्र से 5,000 रुपए का निवेश शुरू करते हैं और इस पर सालाना 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में आपके पास एक करोड़ रुपए से अधिक का फंड होगा.

क्या करता है 72 का नियम
72 का नियम यह जानने में मदद करता है कि आपके पैसे कितने वर्ष में दोगुने हो जाएंगे. 10 फीसदी सालाना ब्याज देने वाला विकल्प आपके निवेश को 72/10=7.2 वर्षों में दोगुना कर देगा.

कितने साल में तीन गुना होगा पैसा
नियम 114- आपका पैसा कितने साल में तीन गुना हो सकता है, इसके लिए आपको 114 से मिलने वाले ब्याज को भाग देना होगा. मान लीजिए आपको सालाना 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो 114 को 8 से भाग देना होगा. 114/8= 14.25 साल, यानी इस स्कीम में आपका पैसा 14.28 साल में तीन गुना हो जाएगा.

कितने साल में चार गुना होगा पैसा
नियम 144- नियम 144 बताता है कि आपका पैसा कितने साल में चार गुना बढ़ जायेगा। 8 फीसदी के सालाना ब्याज दर से निवेश किया गया है तो 18 सालो में आपका पैसा चार गुना हो जायेगा 144/8 = 18 साल
(यह उद्धरण म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्ट करने का प्लान है )
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें