SBI का होम लोन रिफंड होगा रुके हुऐ प्रोजेक्ट पर

SBI Home Loan Refund, If the Developers fails to deliver the project.


आज उन बायर्स के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है जो किसी बिल्डर या रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट मे अपना घर खरीदने जा रहे रहे है पर इस बात को लेकर चिंता कर रहे है कि बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट को पूरा कर भी पायेगा या नहीं ?  कही ऐसा न हो कि उनका पैसा बिल्डर के पास भी फस जाये और बैंक की EMI का बोझ भी उन्हें झेलना पड़े।  इसी समस्या को देखते हुये हाल ही में SBI  ने एक नया ऐलान  किया है कि वह उन बायर्स का रूपया लौटा देंगे जिनका पैसेशन अभी तक रुका हुआ है जिन्हे अभी तक OC (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेशन ) नहीं मिल पाया है। अक्सर यह देखा गया है कि लोग होम लोन लेकर घर की बुकिंग तो करा लेते है लेकिन समय पर OC नहीं मिलने की वजह से प्रोजेक्ट रुक जाता है और साथ ही साथ उन्हें बैंक की EMI  भी देनी होती है।  इन्ही समस्याओं को देखते हुए  " रेजिडेंशियल बिल्डर फाइनेंस विद बायर्स गारंटी स्कीम " स्कीम लांच की है। इस स्कीम  के अनुसार बायर्स को बैंक प्रिंसिपल अमाउंट वापिस कर देगा। 


यह रिफंड स्कीम तब तक मान्य होगी जब तक बायर्स को OC मिल जाता,  SBI की यह स्कीम 10 शहरो  मे लागू होगी साथ ही साथ मकान की अधिकतम कीमत 2.5  करोड़ से अधिक नही होनी चाहिए।  यहाँ पर इस और भी ध्यान देना होगा कि गारंटी रेरा रजिस्टरड प्रोजेक्ट पर ही लागू होगी।  रेरा की समय सीमा पार होने पर ही इसे रुका हुआ माना जायेगा।  

SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार के अनुसार कि  होम बायर्स के समय पर मकान मिलने और उनका पैसा बचाने का यह बहुत ही बढ़िया तरीका बनेगा। यहाँ  पर यह भी बताना उचित होगा कि सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर को रफ़्तार देने के लिए बीच में अटके हुए प्रोजेक्ट को 25 हज़ार करोड़ रूपए का फण्ड जारी किया है। 


50 लाख से 5 करोड़ का लोन, बिना प्रॉपर्टी पेपर मोर्टगेज जानने के लिए यहाँ क्लिक करे  

होम लोन  चाहिए  पर सैलरी कैश  कैसे होगा लोन ? जानने के लिए यहाँ क्लिक करे 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैश सैलरी। क्या अपनी प्रॉपर्टी पर लोन मिलेगा ?

मानसून weather

लॉक डाउन में ऑनलाइन शराब की डिलीवरी