SBI का होम लोन रिफंड होगा रुके हुऐ प्रोजेक्ट पर
SBI Home Loan Refund, If the Developers fails to deliver the project. आज उन बायर्स के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है जो किसी बिल्डर या रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट मे अपना घर खरीदने जा रहे रहे है पर इस बात को लेकर चिंता कर रहे है कि बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट को पूरा कर भी पायेगा या नहीं ? कही ऐसा न हो कि उनका पैसा बिल्डर के पास भी फस जाये और बैंक की EMI का बोझ भी उन्हें झेलना पड़े। इसी समस्या को देखते हुये हाल ही में SBI ने एक नया ऐलान किया है कि वह उन बायर्स का रूपया लौटा देंगे जिनका पैसेशन अभी तक रुका हुआ है जिन्हे अभी तक OC (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेशन ) नहीं मिल पाया है। अक्सर यह देखा गया है कि लोग होम लोन लेकर घर की बुकिंग तो करा लेते है लेकिन समय पर OC नहीं मिलने की वजह से प्रोजेक्ट रुक जाता है और साथ ही साथ उन्हें बैंक की EMI भी देनी होती है। इन्ही समस्याओं को देखते हुए " रेजिडेंशियल बिल्डर फाइनेंस विद बायर्स गारंटी स्कीम " स्कीम लांच की है। इस स्कीम के अनुसार बायर्स को बैंक प्रिंसिपल अमाउंट वापिस कर देगा। ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें