मानसून weather
मानसून - The Weather मूवर्स एंड पैकर्स, जैसा कि दस्तूर है, सवा दो घंटे की देरी से पहुँचे आदमी कम थे, समान ज्यादा आखिर पिछले दस सालो से खरीदी हुई हज़ारो चीजो को डिब्बे में पैक करना था ! रेनू ने कहा, "कबाड़ इकट्ठा करने की तुम्हारी पुरानी आदत हैं! हर अलमारी, हर डिब्बा खोलकर देख लो ! नए घर में सिर्फ वही जायेगा, जो काम का है! बाकी सब कबाड़ी के काम का है !" हम बेशक नए घर जा रहे थे, पर बीवी तो पुरानी थी ! आर्डर इज आर्डर ! मै श्रद्वापूर्वक अलमारियों की जाँच में लग गया ! बच्चे दौड़ते हुए आये और बोले, "नए घर में बड़ी से बालकनी भी है !" बेटे और बेटी की हंसी का ठप्पा लग गया, यानि दुनिया गुलज़ार हो गई ! मैंने बच्चो को देखा और सोचा, सबकुछ तो है मेरे पास ! नौकरी में तरक्की हो गई है, नया घर लिया है और नई गाड़ी लेने के लिए रोज घर में हाई लेवल पीस नेगोसिएशन चल रही है ! मूवर्स और पैकर्स ने अपना काम चालू कर दिया ! एक ने , कमरे के एक कोने को देखकर कहा, "सर इस अलमारी का क्या करना है ?" हर छठे महीने हम मिया बीवी के बीच ये एक सवाल अक्सर उठ खड़ा होता है ! ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें